आधिकारिक सत्यापन पोर्टल

प्रधानमंत्री योजना रजिस्ट्रेशन 2026

अपना विवरण भरें और तुरंत डायरेक्ट ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें

Portal Live: 4,890+ Applied Today
🔒 256-Bit SSL Encrypted

PM Internship Scheme 2026: ₹9,000 महीना, 18–25 उम्र, 6–9 महीने की इंटर्नशिप – Apply Online पूरी जानकारी

PM Internship Scheme 2026 में राउंड 3 के तहत आवेदन अभी चालू हैं और देश की बड़ी कंपनियों में हजारों इंटर्नशिप के मौके खुले हुए हैं। इस लेख में eonblog पर हम आपको PM Internship Scheme 2026 की पूरी जानकारी देंगे — ₹9,000 महीना कैसे मिलेगा, कौन आवेदन कर सकता है, 6 या 9 महीने की इंटर्नशिप में क्या-क्या मिलेगा, किन कंपनियों में मौके हैं, pminternship.mca.gov.in पर Apply Online की पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज़ और वे गलतियाँ जिनसे आपका आवेदन रुक सकता है।

PM Internship Scheme 2026 – एक नजर में (pm internship scheme 2026)

विवरण जानकारी
योजना का नाम प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PM Internship Scheme)
चलाने वाला मंत्रालय कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय (MCA)
वर्तमान राउंड राउंड 3 — रोलिंग आधार पर चालू
राउंड 3 की अवधि अप्रैल 2026 से दिसंबर 2026 तक
मासिक सहायता ₹9,000 प्रति माह
एकमुश्त अनुदान ₹6,000 (दो हिस्सों में)
इंटर्नशिप की अवधि 6 या 9 महीने
उम्र सीमा 18 से 25 वर्ष
लक्ष्य पायलट में 1.10 लाख इंटर्नशिप; पाँच साल में 1 करोड़
आवेदन शुल्क बिल्कुल मुफ्त
आधिकारिक पोर्टल pminternship.mca.gov.in
हेल्पलाइन 1800-11-6090 (टोल फ्री)

PM Internship Scheme 2026 क्या है? (pm internship scheme 2026)

PM Internship Scheme 2026 भारत सरकार की एक बड़ी युवा रोजगार पहल है, जिसे केंद्रीय बजट 2024-25 में घोषित किया गया था और 3 अक्टूबर 2024 को लॉन्च किया गया। इस योजना का उद्देश्य पाँच साल में देश के युवाओं को 1 करोड़ पेड इंटर्नशिप देना है। योजना को कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय (MCA) चलाता है और देश की सबसे बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप के मौके दिए जाते हैं।

PM Internship Scheme 2026 एक नौकरी नहीं, बल्कि एक इंटर्नशिप है — श्रम मंत्रालय के 27 सितंबर 2024 के ज्ञापन के अनुसार इंटर्न को कर्मचारी नहीं माना जाता, लेकिन अच्छी इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को कंपनियाँ आगे नौकरी भी दे सकती हैं। योजना पायलट चरण में चल रही है। पहले राउंड में अक्टूबर 2024 से 8,760 युवा इंटर्न बने और दूसरे राउंड में जनवरी 2025 से 7,300 युवा शामिल हुए।

तीसरा राउंड अप्रैल 2026 से चल रहा है और इसे दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है। PM Internship Scheme 2026 के तीसरे राउंड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब कोई एक राष्ट्रीय अंतिम तारीख नहीं है। कंपनियाँ रोलिंग आधार पर इंटर्नशिप पोस्ट करती रहती हैं और हर पोस्टिंग की अपनी आवेदन विंडो होती है। PIB की 13 अगस्त 2026 की फैक्टशीट के अनुसार 12 अगस्त 2026 तक 31 सेक्टरों में कुल 1,64,902 इंटर्नशिप के मौके दिए जा चुके थे।

PM Internship Scheme 2026 में अभी कितने मौके खुले हैं? (pm internship scheme 2026)

PM Internship Scheme 2026 के पोर्टल की 19 अक्टूबर 2026 की सार्वजनिक सूची के अनुसार उस दिन 207 कंपनियों की 1,908 पोस्टिंग में 15,620 मौके थे, जिनमें से 1,863 पोस्टिंग (12,479 मौके) आवेदन के लिए खुली थीं। उस दिन सूची में दिख रही सबसे दूर की अंतिम तारीख 18 नवंबर 2026 थी।

योग्यता के हिसाब से सबसे ज्यादा मौके स्नातक युवाओं के लिए थे — 998 पोस्टिंग। इसके बाद 12वीं पास के लिए 361, डिप्लोमा के लिए 180, आईटीआई के लिए 176, 10वीं पास के लिए 152 और स्नातकोत्तर के लिए 41 पोस्टिंग थीं। सेक्टर के हिसाब से बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में सबसे ज्यादा 748 पोस्टिंग थीं, फिर तेल, गैस और ऊर्जा में 401, धातु और खनन में 157 और मैन्युफैक्चरिंग में 135 पोस्टिंग थीं। यह संख्या हर दिन बदलती रहती है, इसलिए PM Internship Scheme 2026 में आवेदन से पहले पोर्टल पर ताजा सूची जरूर देख लें।

PM Internship Scheme 2026 में कितना पैसा मिलेगा? (pm internship scheme 2026)

PM Internship Scheme 2026 में मार्च 2026 के नए नियमों के बाद मिलने वाली राशि पहले से बढ़ गई है। MCA के 12 मार्च 2026 के दिशा-निर्देशों और 8 अप्रैल 2026 के संशोधन के अनुसार अब इंटर्न को हर महीने ₹9,000 की सहायता मिलती है। इसमें से ₹900 कंपनी देती है और ₹8,100 सरकार सीधे आपके आधार से जुड़े बैंक खाते में DBT से भेजती है।

कंपनी हर महीने की 5 तारीख तक भुगतान का प्रमाण अपलोड करती है, उसके बाद सरकार की राशि आती है। अगर कंपनी कम देती है तो सरकार की राशि भी उसी अनुपात में घट जाती है।

PM Internship Scheme 2026 में मासिक सहायता के अलावा ₹6,000 का एकमुश्त अनुदान भी मिलता है, जो दो हिस्सों में ₹3,000-₹3,000 करके दिया जाता है। पहला हिस्सा जॉइनिंग के 15 दिन के भीतर मिलता है। दूसरा हिस्सा 90 दिन सक्रिय रहने और कंपनी द्वारा कम से कम दो मासिक भुगतान अपलोड करने के बाद मिलता है।

इस तरह 6 महीने की इंटर्नशिप में कुल ₹54,000 मासिक सहायता और ₹6,000 अनुदान मिलाकर ₹60,000 मिलते हैं। 9 महीने की इंटर्नशिप में ₹81,000 और ₹6,000 मिलाकर कुल ₹87,000 मिलते हैं। कुछ कंपनियाँ इसके ऊपर अतिरिक्त मासिक सहायता भी देती हैं — 19 अक्टूबर 2026 को 372 पोस्टिंग में ₹9,000 के ऊपर अतिरिक्त राशि लिखी थी।

ध्यान दें कि पुराने पायलट नियमों में मासिक सहायता ₹5,000 थी (₹500 कंपनी + ₹4,500 सरकार) और अवधि 12 महीने थी। पोर्टल की FAQ में अभी भी कहीं-कहीं पुराना ₹5,000 वाला टेक्स्ट दिख सकता है — भरोसा मार्च 2026 के नए दिशा-निर्देशों पर करें, जिनके अनुसार राशि ₹9,000 है।

PM Internship Scheme 2026 में बीमा सुरक्षा भी मिलती है। सरकार प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के बराबर जीवन और दुर्घटना बीमा देती है। इंटर्न ग्रुप व्यवस्था के तहत अपने आप कवर हो जाते हैं और यह कवर इंटर्नशिप खत्म होने पर समाप्त हो जाता है। इसके अलावा मेडिकल या पारिवारिक आपात स्थिति में दो महीने तक की बिना वेतन की छुट्टी भी ली जा सकती है।

PM Internship Scheme 2026 के लिए पात्रता (pm internship scheme 2026)

PM Internship Scheme 2026 में आवेदन करने के लिए MCA के 12 मार्च 2026 के दिशा-निर्देशों में ये शर्तें तय की गई हैं: आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए; आवेदन की तारीख पर उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए (उम्र आधार से पढ़ी जाती है, इसलिए आधार में जन्मतिथि सही होनी चाहिए); आवेदक फुल-टाइम नौकरी में नहीं होना चाहिए; आवेदक फुल-टाइम शिक्षा में नहीं होना चाहिए — ऑनलाइन, डिस्टेंस और करेस्पॉन्डेंस के छात्र आवेदन कर सकते हैं, और फुल-टाइम ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष के छात्र भी NOC के साथ आवेदन कर सकते हैं।

शिक्षा के हिसाब से 10वीं पास, 12वीं पास, आईटीआई प्रमाणपत्र, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या BA, B.Sc, B.Com, BCA, BBA, B.Pharma, B.E. या B.Tech जैसी डिग्री वाले युवा पात्र हैं। मार्च 2026 से MA, M.Sc, M.Com, MCA और M.Tech जैसे स्नातकोत्तर भी पात्र हैं। परिवार की आय का नियम यह है कि आवेदक, माता-पिता या जीवनसाथी में से किसी की भी पिछले वित्तीय वर्ष की आय ₹12 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

PM Internship Scheme 2026 में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए 8 अप्रैल 2026 के संशोधन में एक शर्त जोड़ी गई है — संस्थान के लेटरहेड पर No Objection Certificate (NOC) देना होगा, जो MCA के प्रारूप में हो। इस पर विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष, डीन या ट्रेनिंग और प्लेसमेंट अधिकारी, या कॉलेज के प्राचार्य या ट्रेनिंग और प्लेसमेंट अधिकारी के हस्ताक्षर होने चाहिए।

PM Internship Scheme 2026 में कौन आवेदन नहीं कर सकता? (pm internship scheme 2026)

PM Internship Scheme 2026 में कुछ श्रेणियों के युवा आवेदन नहीं कर सकते। अगर आप इनमें से किसी श्रेणी में आते हैं तो पोर्टल पर ही आपका आवेदन रुक जाएगा, इसलिए पहले ही जाँच लें:

  • IIT, IIM, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, IISER, NID, IIIT और IISc के स्नातक या स्नातकोत्तर।
  • CA, CMA, CS, MBBS, BDS, MD, MS, MBA (या समकक्ष), MPhil या PhD धारक।
  • केंद्र या राज्य सरकार की किसी कौशल, अप्रेंटिसशिप, इंटर्नशिप या प्रशिक्षण योजना के तहत वर्तमान में प्रशिक्षण ले रहे युवा।
  • NATS या NAPS के तहत कभी भी अप्रेंटिसशिप या प्रशिक्षण पूरा कर चुके युवा — इसलिए बैंक या परिवहन की अप्रेंटिसशिप चुनने से पहले यह नियम जरूर देख लें।
  • जिनके परिवार (स्वयं, माता-पिता या जीवनसाथी) की पिछले वित्तीय वर्ष की आय ₹12 लाख से ज्यादा हो।
  • जिनके परिवार का कोई सदस्य केंद्र या राज्य सरकार, PSU, वैधानिक निकाय या स्थानीय निकाय में स्थायी या नियमित सरकारी कर्मचारी हो। संविदा कर्मचारी इस नियम में नहीं आते।

पोर्टल पर “Are you eligible?” चेकर भी है, जो रजिस्ट्रेशन से पहले यही सवाल पूछकर पात्रता जाँच देता है।

PM Internship Scheme 2026 में किन कंपनियों में इंटर्नशिप मिलेगी? (pm internship scheme 2026)

PM Internship Scheme 2026 में देश की सबसे बड़ी कंपनियाँ इंटर्न लेती हैं। साझेदार कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज, TCS, HDFC बैंक, ONGC, इंफोसिस, NTPC, टाटा स्टील और लार्सन एंड टुब्रो शामिल हैं। PIB की 14 अगस्त 2026 की रिलीज में महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस और ONGC को पायलट के पुरस्कार विजेताओं में बताया गया था।

शुरुआत में सिर्फ CSR खर्च के हिसाब से शीर्ष 500 कंपनियाँ ही इसमें शामिल थीं। 2026 से CSR खर्च के हिसाब से शीर्ष 2,000 कंपनियों के साथ-साथ ₹1,000 करोड़ से ज्यादा टर्नओवर या ₹500 करोड़ से ज्यादा नेटवर्थ वाली कंपनियाँ, MSME, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, SEZ यूनिट, ICAI जैसे पेशेवर निकाय और MCA की मंजूरी वाली राज्य-नामांकित कंपनियाँ भी शामिल हो सकती हैं। इंटर्नशिप की अवधि हर पोस्टिंग में अलग होती है — 6 महीने या 9 महीने — और इसमें कम से कम आधा समय असली काम का होना चाहिए, सिर्फ क्लासरूम ट्रेनिंग नहीं।

PM Internship Scheme 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज़ (pm internship scheme 2026)

PM Internship Scheme 2026 में आवेदन के लिए ये दस्तावेज़ तैयार रखें:

  • आधार कार्ड, जिसमें OTP के लिए मोबाइल नंबर जुड़ा हो (या DigiLocker खाता)।
  • सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।
  • हर योग्यता की मार्कशीट या प्रमाणपत्र — PDF के रूप में, प्रत्येक फाइल 7 MB तक।
  • कौशल या प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र, अगर आप उन्हें अपने CV में दिखाना चाहते हैं।
  • आधार से जुड़ा (सीडेड) बैंक खाता, ताकि पैसा सीधे खाते में आ सके।
  • अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए संस्थान का हस्ताक्षरित NOC।

परिवार की आय और सरकारी कर्मचारी वाले नियम के लिए पोर्टल पर स्व-घोषणा (self-declaration) देनी होती है, अलग से कोई प्रमाणपत्र नहीं माँगा जाता।

PM Internship Scheme 2026 में Apply Online कैसे करें? (pm internship scheme 2026)

PM Internship Scheme 2026 में आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन है और कोई शुल्क नहीं लगता। पोर्टल का Candidate User Manual पूरी प्रक्रिया बताता है। नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

स्टेप 1: आधिकारिक पोर्टल pminternship.mca.gov.in खोलें या PMIS मोबाइल ऐप खोलें। Login / Register चुनें, अपना मोबाइल नंबर डालें, OTP से वेरिफाई करें और पासवर्ड सेट करें।

स्टेप 2: आधार या DigiLocker से e-KYC पूरा करें। जब तक e-KYC पूरा नहीं होगा, इंटर्नशिप की पूरी जानकारी और Apply बटन लॉक रहेंगे।

स्टेप 3: अपनी प्रोफाइल भरें — पहले व्यक्तिगत जानकारी, फिर योग्यता क्रम से (10वीं, 12वीं, फिर डिग्री), और प्रमाणपत्रों की PDF अपलोड करें। पोर्टल आपकी जानकारी से आपका CV खुद बना देता है।

स्टेप 4: राज्य, जिला, सेक्टर, फील्ड या दूरी के हिसाब से इंटर्नशिप खोजें। हर कार्ड पर अवधि, योग्यता और लाभ पढ़कर ही चुनें।

स्टेप 5: एक बार में अधिकतम 3 इंटर्नशिप के लिए आवेदन करें। अंतिम वर्ष के छात्र यहीं NOC अपलोड करें।

स्टेप 6: ऑफर आने पर 14 दिन के भीतर जवाब दें, वरना 15वें दिन ऑफर खत्म हो जाता है।

स्टेप 7: ऑफर लेटर में दी गई रिपोर्टिंग तारीख पर जॉइन करें। जॉइनिंग में 14 दिन की छूट मिलती है और सुपरवाइजर एक महीने तक की बढ़ोतरी भी दे सकता है।

स्टेप 8: अपने बैंक खाते में आधार सीडिंग जरूर कराएँ — My Profile में “Check Aadhaar Seeding Status” से स्थिति देख सकते हैं। पैसा तभी खाते में आएगा जब आधार बैंक खाते से जुड़ा होगा।

PM Internship Scheme 2026 में आवेदन करते समय सिर्फ आधिकारिक पोर्टल या आधिकारिक ऐप का ही इस्तेमाल करें। कोई भी व्यक्ति या वेबसाइट अगर आवेदन के लिए पैसा माँगे तो समझिए वह धोखा है — योजना में कोई रजिस्ट्रेशन या आवेदन शुल्क नहीं है।

PM Internship Scheme 2026 में सिलेक्शन और ऑफर के नियम (pm internship scheme 2026)

PM Internship Scheme 2026 में पोर्टल हर पोस्टिंग के लिए आवेदकों को उनकी पसंद और कंपनी की जरूरत के हिसाब से शॉर्टलिस्ट करता है, जिसमें SC, ST, OBC उम्मीदवारों और दिव्यांगजनों को प्रतिनिधित्व दिया जाता है — हालांकि इसमें कोई औपचारिक आरक्षण नहीं है। इसके बाद हर कंपनी अपनी चयन प्रक्रिया चलाती है, जिसमें टेस्ट या इंटरव्यू हो सकता है।

ऑफर के नियमों को समझना बहुत जरूरी है, क्योंकि गलती पर बैन लग सकता है।

आप एक बार में अधिकतम 2 ऑफर रख सकते हैं, लेकिन स्वीकार सिर्फ 1 कर सकते हैं — एक ऑफर स्वीकार करते ही बाकी आवेदन ब्लॉक हो जाते हैं, और 15 दिन के भीतर दूसरे ऑफर पर जा सकते हैं। लगातार दो ऑफर ठुकराने, जवाब न देने या रिपोर्ट न करने पर 3 महीने का बैन लगता है; कुल दो बार ऐसा होने पर 1 साल का बैन लगता है। इंटर्नशिप बीच में छोड़ने पर 6 महीने बाहर बैठना पड़ता है और एक और मौका मिलता है। दूसरी बार छोड़ने या कंपनी द्वारा निकाले जाने पर PM Internship Scheme 2026 की पात्रता हमेशा के लिए खत्म हो जाती है।

PM Internship Scheme 2026 – ताजा मौके: Coal India और CPCL (pm internship scheme 2026)

PM Internship Scheme 2026 के तहत बड़ी कंपनियों के ताजा मौके भी आ रहे हैं। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने 30 अक्टूबर 2026 की सूचना के तहत PM Internship Scheme के अंतर्गत 50 इंटर्नशिप के मौके निकाले हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 2 नवंबर 2026 से शुरू हुए और अंतिम तारीख 2 दिसंबर 2026 है। आवेदन सिर्फ pminternship.mca.gov.in पोर्टल से ही होगा — ईमेल, डाक या किसी और माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएँगे।

इसी तरह चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CPCL) ने विज्ञापन संख्या HRD: 03:26A के तहत नौ महीने की इंटर्नशिप के मौके निकाले हैं, जिनमें ऑफिस असिस्टेंट इंटर्न, ह्यूमन रिसोर्स इंटर्न और अन्य पद शामिल हैं। इसके लिए आवेदन 21 अक्टूबर 2026 से 11 नवंबर 2026 तक PMIS पोर्टल पर ही लिए जा रहे हैं।

PM Internship Scheme 2026 में आने वाली आम समस्याएँ और समाधान (pm internship scheme 2026)

  • “Out of age range” एरर: आपकी उम्र आधार से पढ़ी जाती है। पहले आधार केंद्र पर जन्मतिथि सही कराएँ, फिर आवेदन करें।
  • प्रमाणपत्र अपलोड नहीं हो रहा: फाइल PDF होनी चाहिए और 7 MB से कम होनी चाहिए।
  • Apply बटन ब्लॉक है: हो सकता है आपके 3 सक्रिय आवेदन, 2 लंबित ऑफर, कोई स्वीकार किया हुआ ऑफर या अस्थायी बैन हो। पहले उनकी स्थिति देखें।
  • पैसा अभी तक नहीं आया: आधार सीडिंग चेक करें और यह भी देखें कि कंपनी ने HR से आपकी “Joining verified” स्थिति दर्ज की है या नहीं।
  • मदद चाहिए: पोर्टल के Complaints सेक्शन में शिकायत दर्ज करें या टोल फ्री हेल्पलाइन 1800-11-6090 पर कॉल करें।

PM Internship Scheme 2026 – Important Links (pm internship scheme 2026)

काम आधिकारिक लिंक
PM Internship Scheme आधिकारिक पोर्टल pminternship.mca.gov.in
पोर्टल पर लॉगिन / रजिस्ट्रेशन pminternship.mca.gov.in/login
योजना के दिशा-निर्देश (Guidelines) pminternship.mca.gov.in (Guidelines मेनू)
साझेदार कंपनियों की सूची pminternship.mca.gov.in/partner-companies-list
आधार सीडिंग स्थिति जाँचें dbtbharat.gov.in
PIB – योजना से जुड़ी जानकारी pib.gov.in
हेल्पलाइन 1800-11-6090 (टोल फ्री)

PM Internship Scheme 2026 – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

प्रश्न 1: PM Internship Scheme 2026 क्या है? उत्तर: यह कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय की योजना है, जिसमें 18 से 25 वर्ष के युवाओं को बड़ी कंपनियों में 6 या 9 महीने की पेड इंटर्नशिप मिलती है। इंटर्न को ₹9,000 महीना और ₹6,000 का एकमुश्त अनुदान मिलता है।

प्रश्न 2: PM Internship Scheme 2026 की अंतिम तारीख क्या है? उत्तर: कोई एक राष्ट्रीय अंतिम तारीख नहीं है। राउंड 3 रोलिंग आधार पर दिसंबर 2026 तक चलेगा और हर पोस्टिंग की अपनी अंतिम तारीख होती है।

प्रश्न 3: PM Internship Scheme 2026 में उम्र सीमा क्या है? उत्तर: आवेदन की तारीख पर उम्र 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। पुरानी 21 से 24 वर्ष की सीमा सिर्फ 2024-25 के पायलट पर लागू थी।

प्रश्न 4: क्या कॉलेज के छात्र PM Internship Scheme 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं? उत्तर: फुल-टाइम ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष के छात्र NOC के साथ आवेदन कर सकते हैं। अन्य वर्षों के फुल-टाइम छात्र आवेदन नहीं कर सकते, लेकिन ऑनलाइन और डिस्टेंस के छात्र कर सकते हैं।

प्रश्न 5: PM Internship Scheme 2026 में कितनी इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं? उत्तर: एक बार में अधिकतम 3 इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम 2 ऑफर रख सकते हैं, लेकिन स्वीकार सिर्फ 1 कर सकते हैं।

प्रश्न 6: PM Internship Scheme 2026 में आवेदन का शुल्क क्या है? उत्तर: कोई शुल्क नहीं है। रजिस्ट्रेशन और आवेदन पूरी तरह मुफ्त हैं। अगर कोई पैसा माँगे तो वह योजना से जुड़ा नहीं है — तुरंत पोर्टल के Complaints सेक्शन या हेल्पलाइन 1800-11-6090 पर शिकायत करें।

PM Internship Scheme 2026 युवाओं के लिए बड़ी कंपनियों में काम सीखने और कमाने का एक अच्छा मौका है, खासकर उन युवाओं के लिए जो 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक के बाद करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। राउंड 3 रोलिंग आधार पर दिसंबर 2026 तक चलेगा, इसलिए देर न करें — आज ही pminternship.mca.gov.in पर अपनी प्रोफाइल पूरी करें और सही इंटर्नशिप के लिए आवेदन करें। आवेदन से पहले पात्रता और हर पोस्टिंग की अंतिम तारीख पोर्टल पर जरूर जाँच लें, क्योंकि नियम और तारीखें बदल सकती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
अभी योजना Apply करें